
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बाल दिवस के अवसर पर मानगो गोकुल नगर में भाजपा नेता विकास ने केक काटकर और बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. विकास सिंह ने सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, बिस्किट और केक वितरण कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दिया. इस दौरान उन्होने स्थानीय बच्चों को सही रास्ते में चलने की बात सिखलाई. (नीचे भी पढ़े)
उन्होने कहा कि माता-पिता की बातों को मानना है पढ़ाई लिखाई में विशेष ध्यान देना है मोबाइल का उपयोग केवल जरूरी के काम के लिए ही करना है नशा मुक्ति के खिलाफ बच्चों को जागरूक रहने की बात कही. मौके में उपस्थित बच्चों का अभिभावक गण ने बताया कि केवल चुनाव के समय ही नेताओं का रुख हमारे बस्ती में रहता है उसके बाद हमारा हाल-चाल जानने कोई नहीं आता. (नीचे भी पढ़े)
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अभिषेक कुमार , अरूप गोराई, बबलू घोष, सुनील महतो ,विश्वजीत महतो, पवन बेहरा, चुनचुन गुप्ता ,दिनेश महतो, दिलीप महतो, शिव साहू, मनोज यादव, हरिओम साहू, राम सिंह कुशवाहा, राकेश मंडल, विकास दुबे,सुजीत पांडे, विनय गुप्ता, मुख्य रूप से उपस्थित थे.











