
जमशेदपुरः जमशेदपुर में बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर टेल्को ग्राउंड में दो दिवसीय बिरसा ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षांड़गी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए क्लब द्वारा निमंत्रण का आभार प्रकट किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान कमिटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य रुप से समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पूर्व जिला पार्षद गणेश सोलंकी,रतन महतो, समाजसेवी एम.गोविंद राव,शंकर रॉय,मुजीम मुखी, राजु, लालटू, एस कार्तिक के अलावा काफी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे.











