
जमशेदपुरः प्रेम विवाह का नतीजा कुछ यूं हुआ कि शादी के छह माह बाद युवती ने थाने में युवक की शिकायत कर दी जहां पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के आहत होकर युवक ने थाना में ही ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. आनन-फानन में पुलिस ने युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. बागबेड़ा गांधीनगर निवासी उत्तम सिंह बागबेड़ा निवासी गुलनाज परवीन को अपना दिल दे बैठा था.(नीचे भी पढ़े)

दोनों में अपनी मर्जी से रंकनी मंदिर में शादी भी की. कुछ दिनों पहले गुलनाज के परिजन उसके घर आए और उसे अपने साथ ले गए. आज गुलनाज ने थाना में शिकायकत की कि उत्तम ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है जिसके बाद वह थाना पहुंचा था. थाना में पुलिस वालों ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद ही उत्तम ने थाना परिसर में अपना गला काट लिया. जानकारी देते हुए उत्तम की मौसी राधा देवी ने बताया कि दोनों ने अपना रजामंदी से शादी की थी. शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
गुलनाज के परिजन उसे अपने साथ ले गए और थाना में झूठा मामला दर्ज करा दिया कि उत्तम ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. जब वह थाना पहुंचा तो पुलिस वालों ने उसे गुलनाज को छोड़ देने का दबाव बनाया. उत्तम ने कागज पर साइन करने से मना किया तो पुलिस वालों ने उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद थाना में ही उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया.











