
जमशेदपुरः जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित घोड़ा चौक के पास चलती ट्रेन से गिरने से बागबेड़ा निवासी सोनु का बांया हाथ और पैर ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे सोनु का बांया हाथ और बांया पैर कट गया. इधर ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने किसी तरह उसे रेल लाइन के किनारे किया और उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पर सोनु के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में ही उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार राजू बागेबड़ा का रहने वाला है और गम्हरिया में एक मेडिकल दुकान में काम करता है. वह ट्रेन से गम्हरिया से आ रहा था. स्टेशन आउटर के पास ट्रेन धीमी हुई. ट्रेन से उतरने के दौरान वह लड़खड़ाकर गिर गया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया.













