
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी बंग परिवार की एक बैठक एग्रीको स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता बंग परिवार के अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की वनभोज व पारिवारिक मिलन समारोह आगामी 9 जनवरी 2022, रविवार को डिमना लेक परिसर में होगी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों एवं कार्य के प्रति विश्वास रखने वाले सभी बंग भाषियों से अनुरोध है कि सभी बढ़-चढ़कर इस वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह में शामिल होकर इसे सफल बनाएं. उन्होंने बंग समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा एवं सहयोग करने की अपील की. धन्यवाद ज्ञापन सुब्रतो दे ने किया. बैठक में सरोज सेन, संतोष पात्र, प्रदीप सरकार, स्वपन राय, सुष्मिता चक्रवर्ती, मौसमी सिन्हा, श्रावनी चक्रवर्ती, लीना चौधरी, आरती सेन, देबंगशु मजूमदार, उज्जवल सरकार, संजीव कोले, हराधन मुखोपाध्याय, अरूप कुमार दे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



