
चांडिल : चांडिल के चिलगू के पास आजसू कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री सह आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस मौजूद थे. केंद्रीय समिति के निर्देश पर संगठन की मजबूती को लेकर विधान सभा स्तर पर अलग अलग जिलों में सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. सरायकेला- खरसांवा का जिला सम्मलेन 17 दिसंबर को होगा. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरायकेला- खरसांवा जिले का सम्मेलन चांडिल प्रखंड में किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया है. (नीचे भी पढे)
इसके लिए 30 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसमें सत्यनारायण महतो, हरेलाल महतो, अंगूर महतो, दिनेश हांसदा, रविशंकर मोर्या, सुसेन महतो, सचिन महतो, लालमोहन गोराई, असिंत सिंह पातर, लक्ष्मीकांत महतो, दिलीप महतो, शब्बीर अंसारी, गुरुपद सोरेन, कालू अंसारी, शिवेश्वर महतो, अजय महतो, विमलेश मंडल, धर्मराज प्रधान, दामोदर सिंह मुंडा, मनेंद्र जामुदा, संजय जारिका, रामरतन महतो, झाबू गोराई, करुणा महतो, दुर्गा महतो, प्रकाश महतो, चुनका मार्डी, शिव कुमारशाह, बादल महतो, तुलसी महतो को शामिल किया गया है.(नीचे भी पढे)
बैठक के दौरान श्री सहिस ने कहा कि सम्मेलन में जिला व प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है. बैठक में 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय में सामाजिक न्याय सभा सह उपवास कार्यक्रम और 25 दिसंबर को सभी विधानसभा में शहीद निर्मल महतो जयंती मनाने पर भी विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर दुर्योधन गोप, अरुण महतो, गोपेश महतो, सलखान टुडू, शंभू मंडल, राजेश महतो, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे.





