
जमशेदपुरः झामुमो प्रखंड कमेटी अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड सरकार के कार्यक्रम आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को जिला परिषद किशोर यादव द्वारा निजी कार्यक्रम बनाने का कार्य किया.(नीचे भी पढ़े)
जिसका झामुमो पुरजोर विरोध करती है और आगे इस तरह का काम होने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि14 दिसंबर को पश्चिमी बागबेड़ा पंचायत शिव मंदिर के पास सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय द्वारा किया गया था. इस कार्यक्रम पर जिला परिषद सदस्य किशोर यादव व मुखिया ने निजी स्वार्थ साधने के लिए अपना बैनर लगा दिया. इस बैनर पर न ही विधायक और न ही सीएम की तस्वीर लगी थी. जिसको लेकर झामुमो में रोष है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने अंचलाधिकारी से इस तरह के कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी प्रज्ञा केंद्र है वहां पर आधार कार्ड बनाने के लिए मनमानी पैसा वसूला जाता है, इस कार्य को अविलंब बंद कराया जाए. अंचलाधिकारी ने कहा कि जिला परिषद द्वारा सरकारी कार्यक्रम को निजी कार्यक्रम बनाने के मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई होगी. इस अवसर पर मनोज नहा, सचिव पलटन मुर्मू, राजकुमार सिंह, पप्पू उपाध्याय, मुखिया मोनिका हेंब्रम, नीता सरकार, द्रोपद्री मुंडा, गुड़िया पात्रो, सरस्वती देवी समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.





