
शार्प भारत डेस्क : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पत्नी के साथ कृष्णा जिले के वीरुल्लापडु मंडल अपने पैतृक गांव पोन्नावरम पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने जमकर उनका स्वागत किया. ग्रामीणों ने उन्हें सजी हुई बैलगाड़ी पर बैठ कर पूरा गांव का भ्रमण करवाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि देश इस तकनीकी दौर में आगे बढ़ रहा है. परन्तु अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई समस्याएं उभर रही हैं. जस्टिस एनवी रमना तीन दिवसीय दौरे पर है. उन्होंने सभी को समस्याओं से मुकाबला कर एकजुट होने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मातृभाषा तेलुगू है और अपने जन्मभूमि से बहुत प्यार करते हैं. इस दौरान वे थोड़े भावुक भी दिखे. दूसरी ओर उन्होंने अपने पैतृक आवास में अपने बचपन के किस्से को याद किया. उन्होंने कहा कि हमारे पिता कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक हुआ करते थे. इसलिए वे स्वतंत्र पार्टी की विचारधारा को पसंद करते हैं.




