
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती निवासी कार्तिक ने पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि समय रहते परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए जहां तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में उसकी इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक खेती-बाड़ी कर जीवन-यापन करता है. पत्नी को लेकर अक्सर उसका विवाद होता रहता है. शनिवार को भी जब वह खेत से घर आया तो खाना खाने को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया. इसी विवाद के बाद उसने घर पर रखे कीटनाशक को पी लिया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.




