
जमशेदपुर: स्वर्गीय मधु अग्रवाल की पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम का 628वां
नेत्र शिविर का आयोजन किया गया. इसमें नेत्र रोगियों की जांच के साथ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय
टीम द्वारा किया गया. इस अवसर पर शिविर संयोजक महेश अग्रवाल, उनकी पत्नी नीता अग्रवाल, परिवार के सदस्य नेहा अग्रवाल-नमन अग्रवाल एवं निखिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थें. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर में 148 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, जिसमें 25 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. आज जांच सत्र के दौरान शिविर संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र, कमल किशोर लड्डा, बनवारीलाल खण्डेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.




