
जमशेदपुर : कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद, आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं कि रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, डाल्टनगंज, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला एवं अन्य जिले में मैथिली भाषा भाषियों की अच्छी संख्या है. भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा को झारखंड सरकार द्वारा भी द्वितीय राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है. डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है कि जिलों के अभ्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में मैथिली भाषा को भी शामिल किया जाए.




