
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर जोड़िसा गांव के पास बुलेट बाइक स्क्रीट होने से बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सड़क दुर्घटना होने की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी को दी। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस से तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां तीनों युवकों की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मेदनापुर निवासी अगनिव सिंहा 23 की बायां पैर टूटा है, सुरजीत धरा 22 की नाक और आंख में चोट लगी है वही पासकुड़ा निवासी सायन नंदा 26 की बायां हाथ टूटा है। तीनों युवक एक ही बुलेट पर सवार होकर घाटशिला घुमने आये थे। तीनों युवक घाटशिला घुमकर वापस अपने घर लौट रहे थे की चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़िसा गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।





