
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित वन भवन में झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ और झारखंड वन विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत प्रक्षेप एवं अन्य कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक एवं अन्य कर्मचारियों के निराकरण करना था. सरकार के निर्देश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022–23 में दैनिक कर्मियों का वेतन भुगतान किया जाना है जिसके लिया प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मांग पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा आउटसोर्सिंग के द्वारा कर्मचारियों को रखकर काम करवाने पर विचार किया जा रहा है. जबकि पूर्व में आउटसोर्सिंग में कर्मचारियों को रखकर काम नहीं करने का निर्णय लिया गया है. वहीं कर्मचारियों का वेतन विभाग द्वारा 9 माह से नही किया गया है. दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2022–23 के बजट को रिवाइज करते हुए गैर योजना मद अंतर्गत आवंटन की मांग और विभाग में संविदा के तहत मात्र 4 कंप्यूटर ऑपरेटर बहल करते हुए वेतन का भुगतान किया जाए. अगर मांगे 28 दिसंबर तक नहीं पूरी हुई तो 29 दिसंबर से रांची मुख्यालय के बाहर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे.



