जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में करीब 2.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने आरोपित दंपति, पूनम अरोड़ा और सन्नी अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अदालत ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध यह आदेश दिया है. वारंट जारी होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले में बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की शिकायत पर सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और उनके पुत्र को आरोपित बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने तीनों पर करीब 2.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपित दंपति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है. वहीं, इस मामले में आरोपों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस के सामने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की चुनौती है.














