
जमशेदपुर : बिष्टुपुर क्यू रोड मैदान में जमशेदपुर महाकाल सेना के तरफ से लिट्टी पार्टी सह वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित हुये और युवाओं का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी,जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के सतनाम सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन के गुरमुख सिंह मुखे, समाजसेवी नवतेज कंग, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजीव चौहान, युवा नेता समाजसेवी दीपक मिश्रा, युवा नेता समाजसेवी उदित यादव उपस्थित थे. वही कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से जमशेदपुर महाकाल सेना के संस्थापक मनमोहन तिवारी(मन्नू), नीतीश सिंह राजपूत, अभिषेक कुमार, आदित्य झा, शुभम कुमार, साहिल ठाकुर, विशाल, रोहित प्रसाद, आकाश सिंह, अनिकेत सिंह एवं क्लब के सभी सदस्यों का योगदान रहा.




