
जमशेदपुर : बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप शहीद उधम सिंह का 122वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर श्री गुरु अर्जुन देव जी सेवा दल के प्रधान अमरजीत सिंह भामरा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. अमरजीत सिंह भामरा ने अपने संबोधन में कहा शहीद सरदार उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था. बचपन में ही माता-पिता के देहांत के बाद इन्होंने भाई के साथ अनाथालय में शरण लिए थे. इनका बचपन में नाम शेर सिंह था. अनाथालय में इन्हे उधम सिंह नाम गिया, जिसके कुछ दिन बाद उनके भाई की भी मृत्यु हो गई और वें पूरी तरह अनाथ हो गए. फिर उधम सिंह क्रांतिकारियों के साथ आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गवर्नर जनरल रहे माइकल ओ डायर को लंदन में जाकर गोली मारी, और जलियांवाला बाग कांड में शहीद हुए थे. कार्यक्रम में आए सभी बारीडीह की सिख संगत ने अपने अपने विचार रखें. शहीद उधम सिंह के इतिहास के बारे बताया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई. कार्यक्रम में सेवा दल के प्रधान अमरजीत सिंह भामरा, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह गिल जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह,करतार सिंह, अवतार सिंह चीमा, सतबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, दर्शन सिंह, मनप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, चरणजीत सिंह, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह सोनी, कुलवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, परमजीत सिंह, मुख्तार सिंह, आदि मौजूद थे.




