
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर निवासी टाटा मोटर्स बाई सिक्स कर्मी संजय कुमार शर्मा के खाते से कुबेर ठगों ने कुल 2.01 लाख की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में संजय ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार उनके मोबाइल पर मोबाइल संख्या 8272935491 से मैसेज आया था. मैसेज में बताया गया कि उनके मोबाइल का केवाईसी नही हुआ है जिस कारण उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जायेगा. नंबर का केवाईसी करने के लिए 9827255293 पर कॉल करे. उन्होंने दिए हुए नंबर पर फोन किया तो ठग ने उनके नम्बर पर एक लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें एक ओटीपी आया जिसे बैटानेनके बाद उनके एसबीआई टेल्को ब्रांच के खाते से 32,258, 99,000, 25,000, 28,430 और 6,675 और एक खाते से 10,000 रुपए की निकासी कर ली गई.





