
जमशेदपुर : बर्मामाइंस क्लब हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू के अध्यक्षता में बैठक किया गया. जिसमें आगामी 11 जनवरी को झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन एवं वीर शहीद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. रक्तदान शिविर के लिए सभी सदस्य अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करेंगे. प्रचार प्रसार के लिए ऑटो में माइक से प्रचार होगा व पंपलेट का वितरण कर शहर में बैनर होर्डिंग लगाया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित है विजय राजवार(बोकारो चंदनकियारी विधानसभा से)नारायण सोरेन, डोमन माझी, सुभाष करमाकर, चंद्रशेखर टुडू, बमभोला सिंह, उज्जवल मंडल, लव सरदार, सुनील गुप्ता, गुरमीत सिंह, गिल पप्पू, उपाध्याय अश्वनी महतो, सूरज गौड़, बलजीत सिंह, राजकुमार झा वर्मा प्रधान, कोला मुखी प्रह्लाद लोहरा, बनारस दास दुर्गा प्रसाद हंसदा, जालिम मार्डी, जसवीर सिंह राजन कैवरता, रूपेश अहूजा, पिंटू तिर्की, मनोज तांती, करण कालिंदी, सचिन अग्रवाल, गोलू शर्मा, प्रतीक दिनकर, निरूप हांसदा, लोलेश शर्मा, चंदन पांडे, रणवीर सिंह, कन्हैया चौबे, तन्मय सरकार, रामचंद्र सोरेन, बबलू टुडू, प्रधान देवगम शामिल थे.





