
जादूगोड़ा : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नए वर्ष को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जादूगोड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप बने रहे भरत वाटिका रिर्सोट में लुप्त उठाया. इस दौरान रिर्सोट के संस्थापक मनीष सिंह के साथ जरूरी विचार-विर्मश किया गया. इस दौरान जादूगोड़ा, आसनबनी, मुसाबनी, गालुडीह, घाटशिला के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया. इस दौरान भरत वाटिका के द्वारा खाने पीने का प्रबंधन किया गया था. रिर्सोट के मनीष सिंह ने कहा कि इस माह में हमारे रिर्सोट का उद्घाटन किया जाएगा साथ ही जादूगोड़ावासियों के लिए यह रिर्सोट खुल जाने से यहां के लोगों को बाहर पार्टी व शादी समारोह के लिए नही जाना पडेगा. मौके पर दिनेश साव, बबलू प्रसाद, हराधन सिंह, दिलीप सी, अशोक विश्वकर्मा, रोहित राकेश सिंह, संजय सिंह, जसवंत महतो आदि मौजूद थे.












