
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती में किराए के मकान में रहने वाले कुमार गौरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती शाम की है. गौरव मूल रूप से बिहार के दानापुर का रहने वाला था. फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद दोनों 12 दिसंबर को शादी करने वाले थे. किसी कारणवश युवती शादी के लिए नहीं आ सकी. सोमवार की शाम युवती गौरव के घर पहुंची जहां दोनो के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद युवती वहां से चली गई. युवती के जाने के बाद गौरव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से चालक था और दो माह पूर्व ही किराए पर मकान लिया था. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.












