
जमशेदपुर : सुशील कुमार की सोशल मीडिया में सक्रियता को देखते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए उन्हें राहुल प्रियंका गांधी सेना का झारखण्ड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है. उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने स्वयं हस्तरक्षित किया हुआ मनोनयन पत्र भेजा है. राहुल प्रियंका गांधी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पं जगदीश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि रंजन सिंह, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अमित गोयल, राष्ट्रीय सचिव लाखन सिंह एवं अशोक कुमार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती दास समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया है.




