देवघर : देवघर के सुभाष चौक के निकटस्थ एक निजी नर्सिंग होम मे इलाजरत 10 दिन के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल के स्टाफ संग मारपीट की और अस्पताल मे तोड़फोड़ किया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिजन गोड्डा जिले के महागामा-मेहरमा के रहने वाले हैं, जिनका बच्चा जन्म के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त था. लिहाजा बच्चे के परिजनों ने पहले महागामा में ही उसका इलाज कराया, लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर लोग बच्चे को लेकर देवघर के चाइल्ड स्पेशलीस्ट के आये. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
यहां डॉक्टर ने परिजनों को बच्चे की स्थिति साफ करते हुए इलाज शुरू किया और वेंटिलेटर पर रखा. इस बीच अचानक परिजनों ने डॉक्टर से अपने को अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कहा. डॉक्टर के लाख मना करने पर भी जब वह नहीं माने तो, डॉक्टर ने बच्चे को वेंटिलेटर से निकाल कर बच्चा उनके सुपूर्द कर दिया और इसी बीच बच्चे की मौत हो गई. उसके बाद परिजनों ने बवाल शुरू कर दिया. बवाल बढ़ता देख आखिरकार मौके पर पुलिस बुलाई गई. तब जाकर मामला शांत हुआ और परिजन बच्चे का शव लेकर यहां से रवाना हुए.












