साहिबगंज: साहिबगंज जैप मैदान में एक मैराथन दौड़ का आयोजन शुक्रवार को किया गया था. इस दौड़ में भाग ले रही जैप- 9 की दो महिला जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. दोनों बेहोश हो गयी. जिसके बाद दोनों को साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक महिला जवान को दुमका मेडिकल कालेज रेफर कर दिया. इस संबंध में डाक्टर मोहन मुर्मू ने बताया कि जैप-9 की दो महिला जवान को आज सुबह अस्पताल लाया गया. जिसमें एक महिला को पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत थी. जो कि फिलहाल ठीक है. (नीचे भी पढ़े)
लेकिन दूसरी महिला जवान की स्थिति ठीक नहीं है. वह बार बार बेहोश हो जा रही है.प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए महिला जवान को दुमका मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. इस समय झारखंड समेत अन्य राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है. इस मौसम में जवानों के लिए पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया. जिसमें दो महिला जवान की तबीयत खराब हो गयी. चिकित्सकों को कहना है कि ठंड के कारण ही जवानों की तबीयत बिगड़ गयी.



