जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के टेल्को शाखा में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट हो गयी. जिस कारण सुबह से ही बैंक का कार्य ठप रहा. बैंक बंद होने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया. इससे बैंक में आये ग्राहकों काफी देर तक परेशान रहे. कुछ ग्राहक को कई देर तक इस इंतजार में खड़े रहे कि कहीं देर से ही बैंक खुल जाए. वहीं जिनके घरों में शादी हैं, वे भी कई देर तक वहां खड़े रहे और बैंक खुलने का इंतजार करते दिखे. लेकिन काफी इंजार के बाद एसबीआई शाखा नहीं खुला, जिससे ग्राहक परेशान रहे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना अब तक पुलिस को नहीं है. वहीं शाखा के मुख्य गेट पर बैंक व्यवस्थापक द्वारा नोटिस लगाई गयी थी. जिसमें लिखा था कि शॉर्ट सर्किट के वजह से सोमवार को बैंक का कार्य प्रभावित रहेगा. जरुरी कार्य के लिए छोटा गोविंदपुर शाखा में संपर्क करें.




