चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के श्यामसुंदरपुर में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का बुधवार को विधिवत तौर पर विधायक समीर महंती ने फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि श्यामसुंदरपुर में करोड़ों की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण पूर्ण होने के बावजूद भी पंचायत और आस पास के लोगों को इस उपस्वास्थ्य केन्द्र से स्वास्थ्य लाभ नही मिल पा रहा था. ग्रामीण उपचार के लिए पड़ोसी राज्य बंगाल और ओड़िशा जाने पर विवश थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर वे लगातार इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को चालू कराने के लिए लगातार विधानसभा सत्र और विभाग के पदाधिकारी और सचिव से बात कर चालू कराने की दिशा में पहल की जिसके पश्चात सरकार की स्वीकृति के पश्चात आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया. विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चालू होने से क्षेत्र के लोगों को यहां से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)

श्री महंती ने कहा कि गुड़ाबांधा प्रखंड बनने के पश्चात वहां के लोग भी स्वास्थ्य लाभ पाने से वंचित है, श्यामसुंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चालू होने से गुड़ाबांदा प्रखंड के लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू होने से सीएचसी से भी लोड कम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और लोगों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है. सरकार भी चाहती है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले. उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि श्यामसुंदरपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी सप्ताह में तीन दिन के बदले छह दिन चालू कराने की दिशा में पहल करे ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके. कहा कि सभी राजनीतिक से उपर उठकर लोगों की सेवा में जुट जाए तो क्षेत्र और समाज का विकास होगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिल पाल ने कहा कि श्यामसुंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लोगों को हर सरकारी सुविधा देने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाना मुख्य उद्देश्य है.(नीचे भी पढ़े)
उद्घाटन के पश्चात पहले दिन से ही क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने लगा. चिकित्सक डॉ सुषमा ने कई मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ साहिल पाल, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,उप प्रमुख कविता साव, मुखिया शिवचरण हांसदा समेत अन्य ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर चाकुलिया सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू,हिरामुनी हांसदा,फुलमनी मुर्मू, विजय गोस्वामी, सुनाराम हांसदा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चंडी चरण साव, साहेबराम मांडी, डमन माझी, राजा बारिक, समीर दास,टुलू साव, विशाल बारिक, बबलु गोस्वामी, चिकू गोस्वामी, मिठू हांसदा, डमन मांडी, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.



