रांची: सुषमा बड़ाईक को सुबह अरगोड़ा में गोली मारने के बाद उनका इलाज मेडिका में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. इस मामले में सिकंदर बड़ाईक ने अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पूर्व आईपीएस पी नटराजन, आप पार्टी के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान, नाजिर, सुनील बादल, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप का नाम शामिल है. अपने बयान में कहा है कि जिन लोगों के उपर मेरी दीदी केस की है. गोलीकांड में इन्ही लोगों की भूमिका है. हालांकि पुलिस कई अलग अलग बिदुओं पर मामले की जांच कर रही है.(नीचे भी पढे)
जिस संदिग्ध नीरज सिन्हा का नाम बयान में बताया गया है, उस पर सुषमा की बहन माया देवी ने रेप के आरोप में पुंदाग ओपी में केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जुलाई 2021 में नीरज सिन्हा पर पैसे लौटाने के नाम पर जबरदस्ती रेप के प्रयास का आरोप है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया. हालांकि पुलिस इस मामले में आऱोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. अब सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में नाम आने के बाद पुलिस नीरज सिन्हा की तलाश कर रही है.(नीचे भी पढे)
क्या है मामला:सुषमा की बहन माया देवी ने मामले में पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया था, दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नीरज सिन्हा का मेरे पति अभिषेक कुमार से पहले से जान पहचान थी. माया के पति अभिषेक कुमार के नाम से खूंटी जिले के तोरपा में जमीन है, जिसका म्यूटेशन नहीं हो रहा था. बातचीत के क्रम में नीरज सिन्हा ने बताया कि जमीन का म्यूटेशन करवा देंगे. एक लाख खर्चा लगेगा. इस सिलसिले में नीरज सिन्हा का घर आना जाना होने लगा. म्यूटेशन का खर्च करीब एक लाख रुपया दिया गया. इसी बीच घर आने जाने के क्रम में मेरे उपर नीयत खराब हो गयी. नीरज सिन्हा मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था.(नीचे भी पढे)
मामले की जानकारी मैने पति को दी. इसके बाद पति अभिषेक कुमार ने नीरज से कहा कि मुझे काम नही करवाना, पैसा वापस कर दो. इसके बाद जुलाई 2021 में नीरज सिन्हा पैसा देने के नाम पर हेहल पहाडी के पास ले गया. जहां रेप करने का प्रयास किया. और धमकी दिया कि आधा कपड़ा पहना हुआ तुम्हारा फोटो लिया हूं. जिसे वायरल कर दूंगा. करीब दो महीने तक चुप रही. नीरज ने उक्त फोटो मेरे परिचित बबलू को दिखलाया था. ताकि मैं रुपये वापस ना मांग सकूं. इस मामले को लेकर पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया.




