गालूडीह: सालबनी के यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान समूह में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कॉर्डिनेटर दारा सिंह गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. शिविर का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा दिवंगत सचिव सह संस्थापक डॉ यामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई. इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के तहत किया गया था. रक्तदान शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए.(नीचे भी पढ़े)

शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ इ. एस सोरेन, डॉ अबुजर हैदरी( चिकित्सक) हुश्न आरा, वंदना करूवा, संजय कुमार, ऋतुराज, राजेश कुमार, रामानुज कुमार, ओमप्रकाश, जनार्दन महतो, सुधाकर सोरेन आदि की सराहनीय भूमिका रही. साथ ही डॉ पूनम कर्ण तथा सुशांति कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय रही. डॉ पूनम कर्ण ने मंच संचालन किया तथा सुशांति ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर सचिव नारायण प्रसाद, डॉ श्रीकांत नायर, प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, प्रो संजू राय, डॉ मौसमी महतो, प्रो तारा महतो, श्यामली दत्ता, पूजा गिरि, सुषमा, विवेक कुइला आदि अन्य उपस्थित थे.




