चाईबासा : चाईबासा के एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखण्ड अन्तर्गत बामेबासा गांव में 100 कंबल का वितरण किया गया. गांव में 100 निर्धन, असहाय, वृद्ध, विधुर-विधवा एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के बीच आयकर अधिकारी संजय पूरती एवं एसआर रुंगटा ग्रुप के एसके पाठक (सीनियर जीएम), विजय अग्रवाल (एजीएम) एवं किशन ठाकुर (सीएसआर) की ओर कम्बल का वितरण किया गया. इस अवसर पर एसआर रुंगटा ग्रुप के एसके पाठक ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है तथा आगे भी सीएसआर के तहत सामाजिक कार्य जनहित में निरंतर जारी रहेंगे। आयकर अधिकारी संजय पुरती ने एसआर रुंगटा ग्रुप के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बामिया बारी, बसंत हेम्ब्रम समेत कई।












