जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित धारीसोल(खेडूआ) में जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार की भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा बहरागोड़ा से शुरू होकर जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के हर प्रखंड से गुजरेगी और डॉ अजय कुमार बेरोजगारी और महंगाई, नफरत और विभाजन की राजनीति के विरोध में जनता से सीधे संवाद करेंगे। डॉ अजय कुमार बहरागोड़ा की 26 पंचायत और 54 गांव का दौरा करेंगे और जन संवाद करेंगे। पांच दिनों के दौरान लगभग 110 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। बुधवार की सुबह यह पदयात्रा बहरागोड़ा के माथीहाना आरंभ होगी।













