साओ पाउलो: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था. इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं. (नीचे भी पढ़े)
उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था. पेले के निधन के बाद ब्राजीली सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है.पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं. परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था. हम आपको बहुत प्यार करते हैं. रेस्ट इन पीस.’.(नीचे भी पढ़े)
ब्राजील को 3 वर्ल्ड कप दिलाए: पेले फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे. उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को 3 वर्ल्ड कप दिलाए. उन्होंने 4 वर्ल्ड कप खेले. इनमें से टीम ने तीन बार खिताब जीते. उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था.



