नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फाच्युनर कार व लग्जरी बस की आमने- सामने टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गयी. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड़ जा रही थी. हाईवे पर नवसारी जिले के बेसवां गांव के समीप जब बस पहुंची तो सामने से आ रही फाचर्युनर कार से टक्कर हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया. वाहन में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने 9 लोगों की मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया कि कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गयी और सामने से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई.











