अनिल कुमार/बोकारो : वर्ष 2022 के आखिरी दिन और आगामी नये वर्ष को लेकर शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों और पिकनिक स्थलों पर मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बीएस सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय हो गया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने आज बोकारो के सेक्टर वन सिटी पार्क में स्पेशल ड्राइव चलाया. (नीचे भी पढ़ें)

स्पेशल ड्राइव के तहत सिटी थाना प्रभारी ने दल बल के साथ सिटी पार्क पहुंच कर पार्क में घूम रहे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वहां मौजूद मनचलों एवं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सिटी पार्क के तालाब में बोटिंग कर रहे लोगों को लाइफ जैकेट पहनकर ही बोटिंग करने की हिदायत दी. बताते चलें कि ऐसे समय में मनचले और असामाजिक तत्वों के भीड़-भाड़ वाली जगहों में बदमाशी करने की सूचनाएं अक्सर आती रहती हैं. इसी के मद्देनजर थाना प्रभारी ने आज स्पेशल ड्राइव चलाया. इसमें दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों को बोकारो सिटी थाने में बुलाकर उनकी गाड़ी के कागजात की जांच की गई एवं आगे से ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया.











