चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को मुस्लिम बस्ती निवासी आशिक खान ने विगत दिनों बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से ले भागा था. लड़की के पिता ने आरोपी आशिक खान के खिलाफ थाना में कांड संख्या 89/2022 के तहत मामला दर्ज कराया था. सोमवार को पुलिस ने आरोपी आशिक खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने बताया कि आशिक खान के उपर थाना में लड़की भगाने का मामला दर्ज है. पुलिस विगत कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. आज गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है.











