आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी विभाग के द्वारा टेक्निका 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार अपराह्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श चंद्र मोहन वर्मा वरिष्ठ प्रबंधक टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट चंद्रमोहन वर्मा विशिष्ट अतिथि हेड सरफेस ईनजीनिरीयरिंग टाटा स्टील डॉ ए एन भगत शामिल हुए. इस कार्यक्रम के चेयरमैन एनआईटी जमशेदपुर के मेटलर्जी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत प्रसाद एवं संयोजक विभाग के प्रोफेसर डॉ बीके सिंह भी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि टेक्निका एक ऐसा मंच है जो नवोदित धातुशास्त्री को उद्योग से पेशेवर तरीके से जुड़ने का एवं शानदार तरीके से अपने बौद्धिक क्षमता को उजागर करने का अवसर प्रदान करता है. यह छात्रों को अपने अभिनव विचारों, कौशल और बौद्धिक क्षमता को निखारने और प्रस्तुत करने में मदद करेगा. मौके पर एनआईटी जमशेदपुर निदेशक प्रोफ़ेसर करुनेश कुमार शुक्ला ने कहा की छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना अति आवश्यक है जिसमें हम छात्रों को बेहतर से बेहतर पेशेवर अवसर प्रदान करें. जिससे की युवा छात्रों के अंदर की प्रतिभा उभर कर सामने आए.(नीचे भी पढ़े)

धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग और आपकी प्रतिभाओं का मिश्रण छात्रों को उसके उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा. विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील सरफेस इंजीनियरिंग के हेड एवं आईआईएम (इंडियन इन्स्टिटूट ओफ़ मेटल्स) जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ एएन भगत ने कहा कि आईआईएम हमेशा से एनआईटी जमशेदपुर के साथ है और छात्रों के गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार है. विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत प्रसाद ने बताया कि टेक्निका में कुल प्रतिभागियों की संख्या 95 है, जिसमे से 62 छात्र और 33 छात्राएं शामिल हैं. ये देश के विभिन संस्थानों से आये हैं. प्रतियोगिता में कुल 67 पेपर प्राप्त हुए हैं जिसमें से 36 पेपर को स्वीकृति दी गई है. चित्रांकित प्रतियोगिता में 11 की प्रस्तुतीकरण की गई है. मैग्नम ओपस में 8 प्रतिरूप की प्रस्तुतीकरण की गई है. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से एनआईटी जमशेदपुर के उपनिदेशक डॉ राम विनय शर्मा, रजिस्टार निसिथ कुमार राय, निगम प्रकाश के साथ साथ मेटलर्जी विभाग के कई प्रोफेसर शामिल हुए. उद्घाटन सत्र के अंत में संयोजक बीके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.












