गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अंतर्गत बुरुडीह गांव को मॉडल विलेज बनाने को लेकर डब्लूएचएच के एशिया प्रभारी अमेरिका निवासी मिस रोमी ने बुरुडीह गांव का दौरा किया. इस क्रम में सीडब्लूएस द्वारा संचालित कार्यो की भी जानकारी ली. सीडब्लूएस के सदस्यों ने रोमी को जानकारी देते हुए बताया कि बुरुडीह को ऐसा गांव बनाने का प्रयास है जहां लोग आत्मनिर्भर हो. इसके लिए जैविक खेती, पोषण, स्वच्छता, सिंचाई, रात्रि पाठशाला, सोलर आधारित बिजली की आपूर्ति, रोजगार सृजन समेत विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किये जायेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इसके लिए 2026 तक समय सीमा तय की गई है. मिस रोमी ने बुरुडीह गांव में संचालित विभिन्न कार्यो का अवलोकन किया. इस मौके पर ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, पंसस सुमित्रा सोरेन, मोनीमय सिन्हा, सुप्रीति मुर्मू, सुष्मिता जेना, सुभांगी आनंद, आभा सिन्हा, राजेश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.





