जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के नव नियुक्त अध्यक्ष भगवान सिंह का शहर की विभिन्न संस्थाओं ने सिख कौम का आगु बनने पर उनको सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

गुरुवार को रामगढ़िया सभा एवं झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने भगवान सिंह को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. रामगढ़िया सभा की ओर से अमरदीप सिंह सैमी के नेतृत्व में केपीएस बंसल, तलवीर सिंह कलसी, सतविंदर सिंह, गोपाल सिंह, मनजीत सिंह बाथ, हरदीप सिंह, बलवंत सिंह बंसल, बंटी सिंह, निरंजनजीत सिंह ओसन, हरदेव सिंह, लवली सिंह व ऋषि सिंह ने चुनाव कार्यालय में भगवान सिंह को सम्मानित किया, जबकि गुरदीप सिंह पप्पू की अगुआई में साकची में उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने भगवान सिंह को पंथ की शान बताया. इस अवसर पर सरदार शैलेन्द्र सिंह के अलावा गुरचरण सिंह बिल्ला, सतवीर सिंह सोमू, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह काले, सुरेंद्र सिंह छिन्दे, सुखदेव सिंह बिट्टू व आगाज के संरक्षक चंचल सिंह भाटिया के अलावा सतविंदर सिंह रोमी भी उपस्थित थे.




