जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट में हुए एक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि दूसरा कर्मचारी घायल हो गया. घायल व्यक्ति जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया निवासी 35 वर्षीय निर्मल महतो शामिल है. वहीं, घायल 24 वर्षीय बाबूलाल सिंह का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. मृतक नुवोको सीमेंट कंपनी में ठेका करने वाली कंपनी मां आदिशक्ति कंपनी का कर्मचारी है. बताया जाता है कि नुवोको सीमेंट के डंपिंग साइट पर काम चल रहा था. डंपर से वहां स्लैग का एक पिक्सल मैटेरियल की वहां डंपिंग हो रही थी. वेस्ट मैटेरियल की डंपिंग के दौरान ही इसकी मोनिटरिंग का काम निर्मल महतो कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बगल में एक और उनका साथी कर्मचारी था. काम के दौरान ही अचानक से डंपर का माल उसके शरीर पर ही गिर गया, जिससे उसकी दबने से मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहुंची. जब तक उक्त युवक को निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, पास में खड़े एक कर्मचारी को हल्की चोट आयी थी, जिनको तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. नुवोको सीमेंट कंपनी के ठेका कर्मचारी की मौत को बावजूद अब तक मैनेजमेंट की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.




