चाकुलिया: झामुमो युवा नेता महाबीर मूर्मू ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाकुलिया प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों के परिजनों से मिलकर कुशल क्षेम जाना और मकर पर्व की शुभकामनाएं दी.उन्होंने बड़ामारा पंचायत के बड़ामारा गांव के लागदा मुर्मू की पत्नी, जामुआ पंचायत के बामनडीह गांव के नारायण हांसदा की पत्नी, दुर्गा चरण हांसदा की पत्नी, चंन्दपुर पंचायत के गांडियास निवासी बासिया मांडी की पत्नी और कालियाम पंचायत के बुरूजबोनी निवासी नवीन हेम्ब्रम की पत्नी को पर्व के अवसर पर नये बस्त्र देकर मकर संक्रांति की बधाई दी. इस मौके पर 20सूत्री सदस्य डोमन माझी, मिठु हांसदा, राजाराम मांडी, रॉकी सिंह, अर्जुन हेम्ब्रम, सरकार मुर्मु, लुगु सोरेन, मोनज तांती, करण कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे.




