जमशेदपुर: आजादनगर में बामनगोड़ा चौक के पास एक होटल से बिरयानी खरीद रहे ऑटो चालक मोहम्मद शहजाद को कुछ लोगों ने उस तरह मार दिया था. वह घायल हो गया. इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है.(नीचे भी पढ़े)
परिजनों का कहना है कि शाहनवाज, गुलरेज, शादाब, दानिश, खट्टा सोनू समेत पांच युवकों ने शहजाद के साथ मारपीट की और फिर बगल में घर पर जाकर उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की. एसएसपी से मांग की गई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराया जाए.




