घाटशिला: सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है. इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है. इस जरूरत को देखते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की ओर से इस बार शीत लहर को देखते हुए लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है. जिसमें पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांव से आए 400 से ज्यादा बुजुर्ग व ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरा खुशी से खिल उठे. उन्होंने सबको धन्यवाद दिया. इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी. (नीचे भी पढ़े)

ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती है. मौके पर अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, पटमदा प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, महामंत्री इन्द्रनारायण महतो, उपाध्यक्ष प्रणव कृष्ण महतो, मंत्री विमल मंडल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष माहली, युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन रजक, गोपाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी कुंभकार, सरस्वती माहली, भुसन सिंह, भागवत महतो, धनजंय महतो, सुनील महतो, रथु महतो, सोमेश महतो, भास्कर सिंह, सतप्रीत सिंह, समाजसेवी बिजय सिंह, बिजय सोय, ओमप्रकाश रजक, आकाश श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे.




