गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्रीय भाकपा माले के प्रभारी राजेश सिन्हा, माले नेत्री प्रीति भास्कर, सनातन साहू, एकलव्य उजाला व सोना राम की अगुआई में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में आगामी 16 जनवरी को पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर उनके विचारों को बगोदर क्षेत्र के सभी भागों में पहुंचाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके लिए बगोदर विधानसभा क्षेत्र के सभी भागों से लोग अलग-अलग गाड़ियों में निकलेंगे. उससे पूर्व 10 बजे दिन में सभी लोग मकतपुर में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के साथियों के साथ मिलकर माले नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा के नेतृत्व में एकत्र होंगे. उसके बाद जुलूस की शक्ल में हाई स्कूल मैदान से बगोदर की ओर रुख करेंगे. बैठक में क्षेत्र में गठित विभिन्न ब्रांचों को स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में माले के पटना महाधिवेशन पर भी चर्चा की गयी. बैठक में जल्द ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर बैनर और वाल पेंटिंग लगवाने के साथ ही शहरी, मुफस्सिल एवं पीरटांड़ क्षेत्रों में भी वाल पेंटिंग कराने का निर्णय लिया गया ताकि हर क्षेत्र में पार्टी के विचार पहुंचाये जा सकें.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में चांद रसूल, प्रदीप यादव, राजू सिंह, मो मजबुल, विनोद रवानी, सूरज राम, भरथरी दास, गुड़िया देवी, तारा देवी, सोनिया देवी, धनेश्वरी देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, सुमित्रा देवी, मो इकराम, मो इस्तिखार, अमर प्रेम सहाय आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




