जमशेदपुर : कदमा मंडल भाजपा की ओर से शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय प्रतिमा नगर में गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजन सिंह ने इस अवसर पर गरीबों को कंबल प्रदान किये. इस अवसर पर मुख्य रूप से कदमा मंडल भाजपा के महामंत्री अजय झा, ललन चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, भोला शर्मा, संजय शर्मा, सुरेन्द्र राय, कृष्णा देवी, शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, डीएन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, रीना सरदार, गुड्डी देवी, अनिता शर्मा, रवि सरदार, सुनीता शर्मा आदि सहित अनेक बस्ती वासी भी उपस्थित थे.




