जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत सिंह भोजनालय में गत रात चोरी हो गयी. इसको लेकर होटल मालिक ने उलीडीह थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद घर चले गए. दूसरे दिन दुकान आने पर पता चला कि दुकान में रखे सामानों की चोरी हो गयी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.




