चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित इलाके टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बहाका के जंगलों में पुलिस व कोबरा बटालियन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस इलाके में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आईईडी ब्लास्ट हुआ, हलांकि इस ब्लास्ट में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ. (नीचे भी पढ़े)
अब तक सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान दो बार आईईडी ब्लास्ट किया, जिससे कुल 9 जवान घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज रांची में चल रहा है. गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. आज तीसरे दिन भी नक्सलियों ने सर्च अभियान के दौरान ब्लास्ट किया. सारंडा में पुलिस का मनोबल काफी बढ़ा हुआ. नक्सलियों का खात्मा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.




