
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में साकची मरीन ड्राइव चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर भवभीन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौकै पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को वीर शिरोमणि, क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप के जीवन शैलीं से प्रेरणा लेनी चाहिए, वो ज़ब तक जीवित रहें मेवाड अजय रहा. हल्दी घाटी के युद्ध के दौरान उन्होंने घांस की रोटी खायी पर अपने नीति सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया. इस मौके पर प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, रितेश सिंह, लालचंद सिंह, झून्ना सिंह, अमर सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, अभिजीत सिंह, उमा शंकर सिंह, रवि सिंह, शुभम सिंह, सौरभ राहुल सिंह, पवन सिंह, मंजीत सिंह, संदीप सिंह, अभय सिंह, निर्मला देवी, स्वाति सिंह, अर्चना सिंह, शोभा सिंह, कान्ता देवी आदि उपस्थित थे.

करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनायी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि- भारत के वीर महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया. करणी सेना के पदाधिकारियों ने गुरुवार की सुबह मरीन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया और महाराणा प्रताप के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को लेकर युवाओ ने संकल्प लिया. महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं. सर्व समाज उनके प्रति आस्थावान है. देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी थी जो समस्त भारतवासियों के लिए एक प्रेरणा है. मौके पर मौजूद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बिनय सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह, युवा जिला महासचिव सन्दीप सिंह राजपूत, पंकज सिंह, संजय कुमार, विकास सिंह, बलवंत सिंह व अन्य लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड क्षत्रिय संघ ने मनायी पुण्यतिथि
झारखंड क्षत्रिय संघ ने सनातन के रक्षक महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि उनके आदर्शों पर चलकर समाज हित में कार्य करने के वचन के साथ मनाया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नंद कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार संघ के उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, राजा केंद्रीय युवा अध्यक्ष रणविजय सिंह, महामंत्री रणविजय सिंह, मीडिया प्रभारी शशी सिंह का योगदान अहम रहा. (नीचे भी पढ़ें)

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की टीम ने दी श्रद्धांजलि– महाराणा प्रताप के 426वें पुण्यतिथि के अवसर पर साकची के मरीन ड्राइव गोल चक्कर पर संपूर्ण भारत की टीम ने वहां पहुंचकर माल्यार्पण किया तथा दीप जलाएं. संगठन के सभी सदस्यों ने फिर से यह प्रण लिया कि महाराणा प्रताप की देश भक्ति शौर्य पराक्रम साहसी तथा उनके आदर्श विचारधारा को समाज में आगे लेकर जाएंगे और अपने घर के बच्चों तथा आने वाली पीढ़ी को क्षत्रिय समाज के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीर गाथा सुनाएंगे तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह, श्वेता सिंह, अजितेश उज्जैन सिंह, प्रदीप कुमार सिह, राजकुमार सिंह, अर्चना सिंह, कंचन सिंह, विभा सिंह, संगीता सिंह, पूनम सिंह, कामिनी सिंह, मिनी सिंह, पुतुल सिंह तथा अन्य मौजूद थे.











