रामगोपाल जेना/चाईबासा : कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और त्रिपुरा के प्रभारी डॉ अजय कुमार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के विरोध में चाईबासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया. जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र को जिस तरह खुलेआम तार-तार किया जा रहा है, वह काफी शर्मनाक है. प्रीतम ने कहा कि भाजपा अब त्रिपुरा में हार के भय से मारपीट पर उतारू हो गई है और पुलिस प्रशासन भी मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है. इससे साफ है कि त्रिपुरा की भाजपा नीत सरकार एवं उसके मुख्यमंत्री माणिक सरकार को अब जनादेश नहीं मिलने का डर सताने लगा है, इसीलिए अब वे ओछी राजनीति पर उतर आए हैं. जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा कि अब त्रिपुरा में भाजपा का पतन होना तय है, इसीलिए मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आये हैं. इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस महासचिव सह मिडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन हेंब्रम, देविश लागुरी, कोषाध्यक्ष महावीर मिंज, युवा कांग्रेस चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विकास देवगम, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुर्ती, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सुनील बिरुली, युवा कांग्रेस नेता सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, सामू दास, झींकपानी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सिकुर गोप, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, सांसद प्रतिनिधि शंकर बिरुली, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेंद्र बानरा, माइकल बानरा, महिला कांग्रेस नेता जया सिंकू, वरीय कांग्रेसी सलीम खान, संतोष सिन्हा, नंदगोपाल दास, कामगार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुभाष राम तुरी, अजय पांडेय, सुशील दास, संदीप महतो सहित अन्य अनेक लोग शामिल रहे.



