जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में हुए जयराम सिंह हत्याकांड में गुरुवार को विक्रम शर्मा जमशेदपुर कोर्ट में पेश हुआ. अब अदालत के आदेश पर उसे हर दिन कोर्ट में हाजिरी देनी होगी. यह आदेश मामले की सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे – वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने दी हैं. पहले इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर उसे महिने के हर तीसरे सप्ताह सोमवार को हाजिरी देनी होती थी.
हत्याकांड में कुल 16 गवाही में 10 की होनी है गवाही : जयराम सिंह हत्याकांड में कुल 16 गवाह हैं. इसमें से 6 लोगों की गवाही पहले हो चुकी है. अब बाकी की भी गवाही होनी है. विक्रम शर्मा के साथ-साथ गैंगस्टर अखिलेश सिंह की भी विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेशी कराई जा रही हैं. अखिलेश वर्तमान में दुमका जेल में बंद है. वह भी जयराम सिंह हत्याकांड में आरोपी है. अदालत ने मामले में त्वरित फैसला देने के लिए ऐसा शक्त कदम उठाया हैं और अभियोजक को निर्देश दिए कि वे मामले में गवाही पेश की.(नीचे भी पढ़े)
जयराम की 2008 में गोली मारकर की गयी थी हत्या : बाग-ए-जमशेद के पास टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह की हत्या साकची थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2008 को गोली मारकर कर दी गयी थी. घटना के बाद जयराम के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दुर्गापूजा के दौरान 4 अक्टूबर को जयराम सिंह अपनी पोती के साथ जुबली पार्क से मॉर्निंग वॉक कर बाग-ए-जमशेद के पास से घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच मोटरसाईकिल पर सवार अपराधियों उन्हें गोली मारकर फरार हो गये थे. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी थी.




