गालूडीह : थाना क्षेत्र में अवैध लाटरी टिकट बेचनेवाले जोड़िसा के शेख अजगर अली एवं गालूडीह निवासी स्टूडेंड टेलर दुकान के संचालक लॉटरी विक्रेता सुभाष सीट को गालूडीह पुलिस ने 72 घंटा के अंदर बुधवार देर रात छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को बुधवार को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी रोशन खाखा ने बताया कि जोड़िसा निवासी शेख अजगर अली को फोन ट्रेसिंग के जरिए मुसाबनी थाना क्षेत्र के बदिया गांव स्थित उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया. वहीं सुभाष सीट को परिवार की निशानदेही पर धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव से गिरफ्तार किया गया. बताते हैं कि सुभाष सीट नूतनडीह में अपने रिश्तेदार के घर में छुपा था. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने गालूडीह व घाटशिला के कई लॉटरी विक्रेताओं के नाम बताये हैं. पूर्व में आरोपित गौतम मंडल ने 20 लोगों के नाम लॉटरी बिक्री के संदर्भ में बताये थे. बाद में गुरुवार रात में पकड़ाए अजगर एवं सुभाष सीट ने पांच और लोगों के नाम बताये. इनमें घाटशिला के दाहिगोड़ा निवासी सुजय पाल उर्फ़ पिंटू भी शामिल है. लॉटरी बिक्री के खिलाफ छापामारी जारी रहेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि लाटरी बिक्री में संलिप्ता के संदर्भ में नाम आये कई आरोपियों के छिपे होने का पता चल गया है. सभी को पकड़ा जाएगा, नामजद आरोपी खुद सरेंडर करें. (नीचे भी पढ़ें)
गालूडीह से लाटरी विक्रेता हुए भूमिगत
वहीं गालूडीह में मंगलवार को अवैध लॉटरी बिक्री के खिलाफ जिला पुलिस की चली छापामारी की सूचना पर अनुमंडल में लॉटरी बिक्री पर अंकुश लग गई है. गालूडीह, घाटशिला, मौऊभंडार, मुसाबनी, धालभूमगढ़ में लॉटरी बिक्री का सरगना भूमिगत हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस सरगना को पकड़ने के लिए परिवार पर दबाव बना रही है.



