जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में विभिन्न स्लोगन के द्वारा स्थानीय लोग और वाहन चालकों को रोड सेफ्टी ( सड़क सुरक्षा) के नियमों का पालन करना आवश्यक है के लिए जागरूक किया गया. शिक्षिकाएं ,शिक्षकों और बच्चों का उत्साह देखने योग्य था, बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कीताडीह, हरहरगुट्टू, लाल बिल्डिंग चौक और स्टेशन, त्रिमूर्ति चौक तक भ्रमण किया, लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया. जुगसलाई यातायात प्रभारी संगीता कुजुर और डीएसआरओ के प्रकाश गिरी ने बच्चों के द्वारा अभिभावकों तक सड़क सुरक्षा से संबंधित इस बात को पहुंचाने की अपील की.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा की यातायात के नियम का पालन करना आवश्यक है तथा किसी भी दुर्घटना के समय दूसरे की सहायता करना भी आवश्यक है. इस मौके पर संगीता कुजूर, प्रकाश गिरी विद्यालय के सचिव रमन झा, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, सीनियर को ऑर्डिनेटर सुमन शर्मा, हिमांशु भारद्वाज ,आकांक्षा दुबे ,रेखा शर्मा, अलका, सिमरन ,कमल कांत , स्नेहा, रश्मि मौजूद थे.



