गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत शालबनी स्थित जामिनीकांत बी एंड कालेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

कॉलेज के संस्थापक स्व जामिनीकांत महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. साथ ही विद्यालय की ओर से इस अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विधायक रामदास सोरेन ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर वे गौरवान्वि महसूस कर रहे हैं क्योंकि यह जामिनीकांत महतो जैसे सपूत का कार्य स्थल रहा है. आज हमारा कर्तव्य है कि स्व जामिनीकांत महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, सचिव रतन महतो, भादो हांसदा, धीरेन महतो, लखपति गिरि, बादल किस्कू, अवनि महतो आदि भी उपस्थित थे.











